नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मारवाड़ी समाज में शोक की लहर सुशील अग्रवाल की माताजी गीता देवी अग्रवाल का निधन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मारवाड़ी समाज में शोक की लहर सुशील अग्रवाल की माताजी गीता देवी अग्रवाल का निधन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

बैरासर में अंतिम सांस ली, सोमवार सुबह स्वर्गद्वार में होगा अंतिम संस्कार

बलांगीर जिले के बैरासर तरभा क्षेत्र में उस समय शोक की लहर फैल गई जब मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष सुशील अग्रवाल की पूजनीय माताजी गीता देवी अग्रवाल का रविवार 12 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे उनके बैरासर स्थित निवास पर निधन हो गया।
स्वर्गीय गीता देवी अग्रवाल एक धार्मिक प्रवृत्ति, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की महिला थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही बैरासर सहित पूरे क्षेत्र और मारवाड़ी समाज में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्वर्गीय गीता देवी अग्रवाल अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्रों में विनोद, सुरेश, सुशील, बिमल, नरेश, मनोज, सुनील, अनिल और रोहित शामिल हैं।
परिजनों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा सोमवार 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे बैरासर स्थित निवास से निकलेगी जो स्वर्गद्वार बैरासर पहुंचेगी, जहां विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now