नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशासनिक लापरवाही से जूझता दिव्यांग जन : न राशन मिल रहा, न पेंशन की सुविधा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रशासनिक लापरवाही से जूझता दिव्यांग जन : न राशन मिल रहा, न पेंशन की सुविधा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

भैयाथान विकासखंड के सत्यनगर गांव में योजनाओं से वंचित दिव्यांग, जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से की त्वरित जांच की मांग

सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सत्यनगर में प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति को शासन की मूलभूत योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। इस घटना ने सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सत्यनगर निवासी रुनिया, पिता रामचरण दिव्यांग हैं और आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। उनके पास प्राथमिकता श्रेणी का राशन कार्ड क्रमांक 226483645692 उपलब्ध है और वह उचित मूल्य दुकान क्रमांक 372010080 से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित रूप से राशन नहीं मिल पा रहा है और न ही दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।


बताया जा रहा है कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों और गरीब परिवारों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक हो गया है।


मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर शासन की योजनाएं जरूरतमंद लोगों तक क्यों नहीं पहुंच रही हैं और क्या दिव्यांगों के अधिकार केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।


जनप्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए और सात दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को उनका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें राशन और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।


यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं कागजों से निकलकर वास्तव में जरूरतमंदों तक कब पहुंचेंगी और प्रशासन इस तरह की लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now