प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल का भव्य सम्मान, शोभायात्रा में उमड़ा समाज का उत्साह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता श्रवण कुमार अग्रवाल
मारवाड़ी समाज की संवर्धना सभा में सैकड़ों समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति, बाजा-गाजा के साथ निकली आकर्षक शोभायात्रा
कालाहांडी जिले में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित संवर्धना सभा में नव-निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यालय से रुपरा रोड तक बाजा-गाजा और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नव-निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान केसिंगा, तितलागढ़, तितलागढ़ महिला शाखा तथा नरला क्षेत्र से आए पदाधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समारोह में श्याम सुंदर, मुकेश, सत्यनारायण गुप्ता, प्रकाश गोयल, राजेश अग्रवाल, विनोद मारोदिया, शंभू गोयल और संजय सेठ सहित लगभग 300 समाज बंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवीन जैन तथा सम्माननीय अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल को उनके दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रुपरा रोड शाखा, महिला शाखा और युवा मंच का विशेष योगदान रहा। आयोजन की व्यवस्था में सुमीत अग्रवाल और उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके लिए सभी ने उनका आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






