नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अग्रसेन धाम में अग्रवाल समाज का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन और अग्र मंथन भव्य रूप से संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अग्रसेन धाम में अग्रवाल समाज का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन और अग्र मंथन भव्य रूप से संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


580 से अधिक युवक-युवतियों ने दिया परिचय, देश के 17 राज्यों से आए प्रतिनिधियों की रही सहभागिता


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम रायपुर में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं “अग्र मंथन” कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित देश के 17 राज्यों से लगभग 580 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के संसद बृज मोहन अग्रवाल पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल तथा पूर्व विधायक एवं मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी मौजूद रहे। अतिथियों ने अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने पर बल दिया।


इस वर्ष आयोजन में आधुनिक तकनीक का समावेश करते हुए डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से युवक-युवतियों का परिचय प्रस्तुत किया गया। प्रचार-प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि सम्मेलन में लगभग 400 युवक और 180 से अधिक युवतियों ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम स्थल पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। मंच संचालन महामंत्री मनमोहन अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा किया गया।


सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग सेल भी स्थापित किया गया, जहां कुंडली मिलान और वैचारिक सामंजस्य को लेकर अभिभावकों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा द्वारा एक विशेष “परिचय निर्देशिका” का विमोचन भी किया गया, जिसमें सभी पंजीकृत युवक-युवतियों के विवरण फोटो सहित प्रकाशित किए गए हैं। इसके साथ ही समाज द्वारा संचालित अस्पतालों, गौशालाओं और अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली पत्रिका का भी प्रकाशन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान कई परिवारों के बीच वैवाहिक रिश्तों को लेकर सकारात्मक चर्चा भी शुरू हुई, जिससे सम्मेलन की सार्थकता और उपयोगिता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। आयोजन की सफलता पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने पूरे समाज, आयोजन समिति और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर जगदीश अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, सतपाल जैन, किशन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी विशम्बर अग्रवाल, डॉ. नीरज अग्रवाल, योगी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, कमल अग्रवाल और संजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। युवा मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सौरव अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता अग्रवाल, युवती मंडल अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ओड़िशा के प्रांतीय वैवाहिक मंगलमय टीम के कन्वेनर अनिल मोदी और प्रांतीय मीडिया प्रभारी पत्रकार पवन अग्रवाल के साथ ही अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय शाखा के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल और सचिव दिनेश अग्रवाल सहित देशभर से आए अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now