निवेदिता पाल ने संभाला जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक का कार्यभार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
आईपीएस प्रशिक्षण पर गए एसपी विजय कुमार पाण्डेय, अधिकारियों से परिचय लेकर कानून व्यवस्था पर की चर्चा
जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद रवाना होने के कारण जिले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी श्रीमती निवेदिता पाल (आईपीएस), सेनानी 6वीं वाहिनी रायगढ़ को सौंपी गई है।
श्रीमती निवेदिता पाल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे तथा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर मौजूद रहे।
कार्यभार संभालने के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था तथा ड्यूटी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस विभाग पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ – हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें। 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


