नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा – दर्री जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा – दर्री जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबा। दर्री–जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
कोरबा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री–जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह सूची पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन के पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी द्वारा जारी की गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि नई टीम में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंडल, वार्ड एवं बूथ कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।


दर्री–जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की घोषित कार्यकारिणी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी द्वारा जारी सूची में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कुल 31 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं

कोषाध्यक्ष
बैजनाथ अग्रवाल

उपाध्यक्ष
शशि साहू, संतोष ठाकुर, देवीदयाल तिवारी, सरस्वती कंवर, विनीत एक्का, मनीषा सिं

महामंत्री –  अंतराम प्रजापति, आशिष अग्रवाल,ज्योति साहू, रामस्वरूप चौधरी, अनिल यादव, सत्येंद्र ठाकुर, सीमा कुर्रे, इरशाद खान

सचिव –  सफीक खान, तारा कंवर,ललिता गवेल, सुनीता निर्मलकर, कंचन राव, इंदिरा नवरंग, रोष कुमा, अशोक कंवर,  होरीलाल भारिया, सुरेश राठौर

कार्यकारिणी सदस्य – सीमा दास, जाकिर खान, फूल चंद्रा, कुशल साहू, सुमित यादव, सूर्यभुवन पाल भारिय, भोला यादव

अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी संगठन प्रभारी मलकीत सिंह की अनुशंसा पर गठित यह नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

नवनियुक्त कोषाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि पीसीसी एवं डीसीसी के निर्देशों तथा बीसीसी अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now