नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 8 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

8 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया युवक, दुष्कर्म की नीयत से किया हमला, पत्थर से वार कर हत्या के बाद शव कुंए में फेंका

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में 8 वर्षीय मासूम बालक की हत्या के मामले में पाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम गणेशपुर निवासी विजय कुमार खुसरेंगा पिता चौतराम खुसरेंगा उम्र लगभग 30 वर्ष ने 3 अप्रैल 2026 को थाना पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भतीजा आयान खुसरेंगा पिता शिवकुमार खुसरेंगा उम्र लगभग 8 वर्ष 4 माह 2 अप्रैल 2026 को सुबह स्कूल से घर आने के बाद दोपहर करीब 12 बजे गांव के फुटहामुड़ा तालाब में अपने साथियों के साथ नहाने गया था, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के गांव और क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चलने पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना पाली प्रभारी निरीक्षक नागेश तिवारी और पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नेवराखार के पास परमआनंद के खेत की करहली स्थित कुएं में एक बालक का शव देखा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान आयान खुसरेंगा के रूप में की गई। शव के निरीक्षण के दौरान बालक के सिर पर दो से तीन गहरी चोट के निशान मिले जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका स्पष्ट हुई।


इसके बाद पुलिस ने गांव के संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान गांव के ही युवक रंजीत कुमार उरे पिता सुनाराम उरे उम्र 18 वर्ष निवासी गणेशपुर पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उसने शराब पी रखी थी। उसी समय उसने आयान को तालाब के पास देखा और उसे भेलवा खिलाने का लालच देकर अपने साथ जंगल की ओर बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी की नीयत खराब थी और वह बालक के साथ गलत काम करना चाहता था। जब बालक ने इसका विरोध किया और वहां से जाने की कोशिश की तो आरोपी को गुस्सा आ गया।


गुस्से में आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से बालक के सिर और माथे पर तीन से चार बार जोरदार वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के लिए पास के खेत में स्थित एक कुएं में फेंक दिया ताकि किसी को घटना का पता न चल सके। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रात भर पास के एक घर में छिपा रहा।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की और 4 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर आरोपी रंजीत कुमार उरे को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया तथा इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दी गई।


मामला गंभीर और अजमानतीय होने के कारण पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस तरह पाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस जघन्य हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
इस पूरी कार्रवाई में थाना पाली प्रभारी निरीक्षक नागेश तिवारी तथा थाना पाली की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now