बीजेडी सुप्रीमो ने छह विधायकों को किया निष्कासित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग के आरोप में पार्टी ने कड़ा कदम उठाया, अनुशासन और संगठन की अखंडता को बनाए रखने का संदेश
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजेडी) की सुप्रीमो नबीन पटनायक ने हाल ही में सम्पन्न राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब यह पाया गया कि इन विधायकों ने क्रॉसवोटिंग की थी, जो पार्टी के सामूहिक निर्णय के खिलाफ थी।

पार्टी के अनुसार यह निर्णय कारण बताओ नोटिस के जवाब, विधायकों की जांच और बीजेडी की अनुशासन समिति द्वारा विस्तृत समीक्षा के बाद लिया गया। बीजेडी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार सदस्यों से पूर्ण निष्ठा अपेक्षित है और किसी भी प्रकार का विचलन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निलंबित विधायकों के नाम
चक्रमणि कनहर (बालिगुड़ा)
नव किशोर मल्लिक (जयदेव)
सौभिक बिस्वाल (चौद्वार – कटक)
सुभाषिनी जेना (बस्ता)
रमाकांत भोई (तिरतोल)
देवी रंजन त्रिपाठी (बाक़ी)
प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को संपन्न हुआ था। इस निलंबन के माध्यम से बीजेडी ने सभी सदस्यों को स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी के सामूहिक निर्णयों से विचलन करने वाले किसी भी सदस्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीजेडी की मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक ने कहा कि पार्टी इन विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग भी करेगी। निलंबन से पहले पार्टी ने दो अन्य विधायकों, सनातन महाकुड और अरविंद महापात्र, पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया था। अब राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग के कारण छह और विधायकों के निलंबन के बाद बीजेडी की विधानसभा में सदस्य संख्या 51 से घटकर 43 रह गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






