नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देब गौशाला का हुआ भूमि पूजन और शुभ शिलान्यास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

देब गौशाला का हुआ भूमि पूजन और शुभ शिलान्यास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी


पूज्य सदानंद दास महाराज की पहल पर गौशाला का निर्माण, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए जनता से सहयोग की अपील

गंजाम। ब्रह्मपुर महानगर के निकट ग्राम रत्नपुर में एक ऐतिहासिक अवसर पर देब गौशाला की भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। यह भूमि ब्रह्मपुर के कालू पात्र इलाके के शंकर साहू द्वारा गौशाला के निर्माण के लिए समर्पित की गई। शंकर साहू ने दीक्षा प्राप्त कर पूज्य सदानंद दास महाराज का नाम ग्रहण किया और श्रीक्षेत्र पुरी में सपुआ मठ की स्थापना कर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं।
भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित शिशिर कुमार के मंत्रपाठ के उच्चारण के साथ नीति नियम के अनुसार संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ संत और संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष महंत हरिहर दास ने शुभ शिलान्यास किया और गौशाला के निर्माण कार्य की सफलता की कामना की।


इस अवसर पर संयोजक बिष्णु प्रसाद त्रिपाठी, पत्रकार व गंजाम जिला ब्राह्मण महासभा के सांगठनिक अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, वकील दीलीप कुमार षाड़ंगी, पत्रकार रमेश चंद्र बेहरा, प्रशांत कुमार साहू, पितवास साहू, प्रकाश चंद्र साहू, पूर्व सरपंच नरसिंह साहू, विजय चंद्र साहू, कैलाश गौड़, महेश्वर बड़त्या, तपन कुमार प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समारोह में उपस्थित सभी ने गौशाला के निर्माण में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जनता से सहयोग और सहायता की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल गौ सेवा को बढ़ावा देना था बल्कि स्थानीय समुदाय को धर्म, संस्कृति और सामाजिक सेवा के मूल्यों से जोड़ना भी रहा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now