नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलो इंडिया जनजातीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का आगमन शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेलो इंडिया जनजातीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का आगमन शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009

अरुणाचल प्रदेश के भारोत्तोलकों का रायपुर विमानतल पर पारंपरिक स्वागत, देशभर के हजारों जनजातीय खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया जनजातीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का आगमन प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज सुबह अरुणाचल प्रदेश के भारोत्तोलकों का 14 सदस्यीय दल रायपुर पहुंचा जिसमें 13 खिलाड़ी और एक सहयोगी अधिकारी शामिल हैं।


रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खिलाड़ियों के आगमन पर पारंपरिक राऊत नाचा दल की रंगारंग प्रस्तुति के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर सभी खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। खिलाड़ियों ने भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आतिथ्य का आनंद लेते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया।


आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर राजधानी सहित प्रदेशभर में उत्साह का वातावरण है।


देश में पहली बार खेलो इंडिया जनजातीय खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जा रहा है जिसमें देशभर से लगभग तीन हजार जनजातीय खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इन खेलों में प्रदेशवासियों को सात प्रमुख खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला वर्गों के अंतर्गत हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और भारोत्तोलन की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन को जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now