कबीर भवन में आयोजित संत सम्मेलन में शामिल हुईं बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संतों का सानिध्य समाज को देता है सही दिशा, कबीर साहब के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान
कोरबा – ACGN: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के कबीर चौक स्थित कबीर भवन में गुरुवार 19 मार्च 2026 को सत्य निजनाम बोध संस्थान के तत्वावधान में भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सोनी विकास झा ने परम पूज्य सतगुरु सत्य कबड्डी दास जी और परम पूजनीय माता सत्य लीला देवी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य समाज को सही दिशा प्रदान करता है और संत कबीर साहब के विचार आज भी मानव समाज को सत्य, सद्भाव और समरसता का मार्ग दिखाते हैं।

सम्मेलन में उपस्थित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सोनी विकास झा का पुष्पमाला, शाल और श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।

इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह स्नेह और सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कबीर साहब की शिक्षाएं हमें आपसी भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।



इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद एवं पीआईसी सदस्य प्रमोद सोना, वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद एवं पीआईसी सदस्य श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद एवं पीआईसी सदस्य श्रवण यादव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि साहू, नकुल पटेल, अनूपम दास सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































