नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मानव तस्करी रोकथाम और सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने दी दिशा-निर्देश

मुंगेली ACGN:- कलेक्टर  कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती मानव तस्करी की घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। इसमें विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल हुए।


एकीकृत बाल संरक्षण परियोजना के परियोजना अधिकारी  राजेंद्र गेंदले ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और महिलाओं पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बच्चों के शोषण की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि समय पर कार्रवाई हो और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के परियोजना समन्वयक  उमाशंकर कश्यप ने बताया कि यह सेवा 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध है। बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी या किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में इस हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना दी जा सकती है।


कार्यशाला में मानव तस्करी के कारण, इसके दुष्परिणाम, पहचान के तरीके और इससे बचाव के उपायों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों को सतर्क रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now