नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने ऑयल कंपनियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में घरेलू रसोई गैस तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंत्रालय महानदी भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में ईंधन और घरेलू गैस की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।


बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में संचालित सभी 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टॉक उपलब्ध है और घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। सचिव ने खाद्य विभाग और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस की दैनिक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर केवल अत्यावश्यक संस्थाओं जैसे अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पर सचिव ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।
सचिव रीना कंगाले ने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लगभग 15 प्रतिशत कमर्शियल गैस आपूर्ति होटलों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को देने पर भी विचार किया जा सकता है, ताकि आवश्यक सेवाओं का संचालन प्रभावित न हो। साथ ही जिलों में एलपीजी गैस के दुरुपयोग और अवैध गैस रिफिलिंग की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में राज्य में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के तीनों डीजल-पेट्रोल डिपो में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ईंधन की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर भी लगातार निगरानी रखी जाए।
खाद्य सचिव ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now