स्वर्गीय केदार सिंह परिहार की स्मृति में फाग महोत्सव और होली मिलन, समाज में दिखा रंग और एकता का उत्साह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कन्नौजिया क्षत्रिय समाज के आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया रंग पंचमी का पर्व
मुंगेली में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा समाज के पुरोधा स्वर्गीय केदार सिंह परिहार की पावन स्मृति में रंग पंचमी के अवसर पर भव्य फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे के साथ होली के रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह ने स्वर्गीय केदार सिंह परिहार को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया और कहा कि उनके विचार और कार्य समाज के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक शंकर सिंह ने भी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया

समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी मेल-मिलाप का वातावरण देखने को मिला और समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






