नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भव्य होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को मिला जनसमर्थन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भव्य होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को मिला जनसमर्थन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आशीर्वाद पॉइंट में वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति, 28 मार्च से 1 अप्रैल तक होगा दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन

कोरबा: कोरबा में आगामी 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाली “दिव्य श्री हनुमंत कथा” के उपलक्ष्य में आशीर्वाद पॉइंट में भव्य होली मिलन समारोह उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोरबा शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया, जिससे पूरा परिसर होली के रंगों, उल्लास और धार्मिक वातावरण से सराबोर दिखाई दिया।


यह आयोजन अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी उपस्थित जनों ने अपने विचार साझा किए और आयोजन में सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंच पर सत्येंद्र दुबे, सुबोध सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नरेंद्र देवांगन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक सौरभ दुबे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, वहीं आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक चेतना को और सुदृढ़ करेगा।


कार्यक्रम का प्रभावी और आकर्षक मंच संचालन अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी ने किया। उन्होंने अपनी सहज और रोचक शैली से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा और उपस्थित श्रद्धालुओं को आयोजन से निरंतर जोड़े रखा।
इस अवसर पर आयोजन समिति की प्रमुख जिम्मेदारियों की भी घोषणा की गई। कलश यात्रा की संयोजिका वैशाली रत्नपारखी को बनाया गया है, जबकि सह संयोजिका के रूप में शीला सिंह, कविता सोनी और मोनिका अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


दिव्य श्री हनुमंत कथा की अध्यक्षता पवन पुत्र भगवान हनुमान जी को समर्पित की गई है। कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह, कार्यक्रम सचिव डॉ. पवन सिंह, मुख्य संरक्षक जुड़ावन सिंह, संरक्षक मंडल प्रमुख सुबोध सिंह तथा मातृ शक्ति प्रमुख ऋतु चौरसिया को आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कथा आयोजन के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति, सेवा और मानवीय मूल्यों का संदेश प्रसारित किया जाएगा।


समारोह के अंत में आयोजकों ने कोरबा जिले के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया कि वे आगामी “दिव्य श्री हनुमंत कथा” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक, सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now