नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सरपंचों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पंचायत विकास पर चर्चा

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी ली।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंच के रूप में की थी और बाद में सरपंच, विधायक एवं सांसद के रूप में जनसेवा का कार्य किया। उन्होंने सरपंचों को प्रेरित किया कि यदि उनके पास समर्पण और जज्बा है, तो वे अपने पंचायत क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि वे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि समर्पित नेतृत्व और सही क्रियान्वयन से कोई भी पंचायत आदर्श पंचायत बन सकती है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत सहित जशपुर जिले से आए 35 सरपंचगण उपस्थित थे। अध्ययन भ्रमण के दौरान यह दल दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पतोरा और धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सांकरा में हुए विकास कार्यों का अवलोकन भी करेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now