कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
खाद्यान्न भंडारण, स्वास्थ्य शिविर, आंगनबाड़ी भवन और पीएम जनमन योजना पर कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश
कोरबा – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएँ।
बैठक में कलेक्टर ने खाद्य विभाग को उचित मूल्य दुकानों में समय पर राशन भंडारण सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन समितियों में भंडारित धान के उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा कम उठाव करने वाले मिलर्स को नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड और आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सिकलसेल, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और गैर-संचारी रोगों की व्यापक जांच कर शत-प्रतिशत परीक्षण कराए जाएँ।

पंचायतों में नए स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने, रेडी-टू-ईट उत्पादन इकाइयों में शीघ्र उत्पादन शुरू कराने और पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी बसाहटों में स्वीकृत आवास, सड़क, पुल, आंगनबाड़ी भवनों सहित सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूर्ण कराने और हाउसिंग बोर्ड के शिक्षक आवास एवं छात्रावास भवनों में तेजी लाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
कलेक्टर ने जल संचयन जन भागीदारी योजना, लंबित आवेदन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत एवं कलेक्टर जनदर्शन के सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने की भी बात कही।
बैठक में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण, कटघोरा एसडीएम श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय सीएमओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
7647981711, 93039 48009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






