कलेक्टर कुणाल दुदावत ने डिजिटल भारत निधि के तहत मोबाइल टावर योजना की समीक्षा की
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नेटवर्क विहीन और आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कोरबा – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिले में डिजिटल भारत निधि के तहत मोबाइल टावर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को योजना के प्रति गंभीरता दिखाने और निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पूर्ण नेटवर्क विहीन और आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों की सूची तैयार की जाए, टावर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाए और ग्राम सभा से अनुमोदन लिया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन से दूरदराज के वनांचल, आदिवासी बस्तियों और पिछड़े क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की पहुंच बढ़ेगी, नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का सरल उपयोग और विभागीय योजनाओं में ऑनलाइन मॉनिटरिंग में सुविधा होगी।
उन्होंने वन विभाग और राजस्व अधिकारियों से कहा कि नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में टावर के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छूटे हुए नेटवर्क विहीन गांवों का पुनः सर्वे कर शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराएँ, ग्राम सभा से अनुमोदन प्राप्त कर उपयुक्त स्थान चिन्हित करें और राजस्व अधिकारियों को नक्शा/खसरा उपलब्ध कराएँ।
बैठक में निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुश्री शिखा ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 764798 1711, 93039 48009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






