Lakshmi Narayan Hospital ने ऑक्सीजन, बिजली और एम्बुलेंस बाधा की कोशिश पर स्पष्ट बयान जारी किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अस्पताल ने कहा हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और किसी भी कार्रवाई विधिसम्मत रूप से हो
ACGN:- अंबिकापुर जिले के Lakshmi Narayan Hospital ने 28 फरवरी 2026 को हालिया घटनाक्रम पर सार्वजनिक बयान जारी किया जिसमें अस्पताल प्रशासन ने कहा कि पिछले दो वर्षों से विभिन्न बाधाओं और उपचार संबंधी दबावों के बीच भी संस्थान ने मरीजों की सेवा सर्वोपरि रखी है प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि जब ऑक्सीजन, बिजली, पानी और एम्बुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाओं को बाधित करने का प्रयास किया जाता है तो यह केवल संस्थान का मामला नहीं रह जाता बल्कि सीधे तौर पर मरीजों के जीवन से जुड़ा सवाल बन जाता है उन्होंने कहा कि अस्पताल हमेशा कानून का सम्मान करता है और पारदर्शिता में विश्वास रखता है तथा किसी भी जांच के लिए प्रशासन का सहयोग करता रहा है हालांकि अस्पताल ने अपील की है कि यदि किसी प्रकार की कार्रवाई आवश्यक है तो वह विधिसम्मत और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की जाए न कि भीड़ या दबाव के माध्यम से अस्पताल प्रशासन ने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तभी बेहतर सेवा दे सकते हैं जब उन्हें सुरक्षित महसूस हो और अंबिकापुर की जागरूक जनता, न्याय व्यवस्था और ईश्वर पर भरोसा जताते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी अपनी सेवाएं जारी रखेगा
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






