नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोनपुर में प्रस्तावित चेक डैम स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सोनपुर में प्रस्तावित चेक डैम स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू
डीएमएफ मद से निर्माण की तैयारी, किसानों और जनप्रतिनिधियों से लिया फीडबैक
सूरजपुर ACGN:- कलेक्टर एस जयवर्धन ने 27 फरवरी 2026 को विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम सोनपुर पहुंचकर डीएमएफ मद से प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों, क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर निर्माण की आवश्यकता, संभावित लाभ और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।


कलेक्टर ने कहा कि चेक डैम बनने से सिंचाई सुविधा मजबूत होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्य को तकनीकी मानकों के अनुरूप और समयसीमा में पूरा करने की तैयारी सुनिश्चित की जाए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड निर्माण की अद्यतन स्थिति, आधार सुधार कार्य, स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की उपलब्धता जैसे विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए भी ग्रामवासियों से संवाद किया और स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर उपयोग की अपील की।


ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, जनपद पंचायत रामानुजनगर के सीईओ संजय राय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now