मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से पहाड़गांव से एनएच-43 तक बनेगा सशक्त संपर्क मार्ग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
ग्रामीण संपर्क को नई रफ्तार, 5.10 किमी सड़क को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
सूरजपुर ACGN:- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से जिले के ग्रामीण अंचलों को बड़ी सौगात मिली है। पहाड़गांव से गोपालपुर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-43 तक पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल इस परियोजना के तहत 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पुल-पुलिया सहित किया जाएगा। यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग बनेगी, जिससे ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालय और राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा और सुगम जुड़ाव सुनिश्चित होगा।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सड़क केवल भौतिक संरचना नहीं बल्कि विकास की आधारशिला है। मजबूत सड़क नेटवर्क से सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक समय पर पहुंचाने में आसानी होगी, विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सहूलियत मिलेगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच संभव होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और चरणबद्ध तरीके से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space