नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली पर हुड़दंग नहीं चलेगा, नियम तोड़े तो सख्त कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली पर हुड़दंग नहीं चलेगा, नियम तोड़े तो सख्त कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

डीआईजी-एसएसपी की सख्त चेतावनी, लंबित मामलों में ढिलाई पर प्रभारियों को फटकार
सूरजपुर ACGN:- आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 27 फरवरी 2026 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों तथा सभी थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि नियम तोड़ने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाए।


बैठक में लंबित अपराध, शिकायतें और गुम इंसान के मामलों की समीक्षा की गई। धारा 173(8) के तहत लंबित मामलों के निराकरण में धीमी प्रगति पर प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई गई और आरोपियों की गंभीरता से पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में लापरवाही और कर्तव्य निर्वहन में ढिलाई बरतने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


डीआईजी व एसएसपी ने निर्देशित किया कि होलिका दहन की रात और होली के दिन शहर के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और चौक-चौराहों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से सघन वाहन जांच की जाए और नशे में वाहन चलाने, स्टंटबाजी, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। होली से पूर्व सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की शांति समिति बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।
प्रभारियों को यह भी कहा गया कि थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों से नियमित संवाद कर कार्य की समीक्षा की जाए। समंस और वारंट की तामिली में लापरवाही न बरतने, निगरानी और गुंडा बदमाशों की चेकिंग करने, एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गहराई से विवेचना करने तथा ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रतापपुर और चंदौरा द्वारा किए गए बेहतर कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया।
डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को मर्यादित और सुरक्षित वातावरण में मनाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना सूरजपुर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 94791-93999 पर देने की अपील की गई है, जहां सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी अनूप एक्का, रीता नीलम कुजूर, डीएसपी अजाक पी.डी. कुजूर सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now