दो माह से वेतन लंबित, एनएचएम कर्मचारी आर्थिक संकट में
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
होली से पहले भुगतान की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
सूरजपुर ACGN:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण वे गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। होली जैसे बड़े त्यौहार से ठीक पहले वेतन लंबित रहने से कर्मचारियों और उनके परिवारों में चिंता का माहौल है।
एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में बिना वेतन परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। वृद्ध माता-पिता की दवाई, घर का किराया और बच्चों की स्कूल फीस जैसी आवश्यक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर वेतन जारी नहीं हुआ तो इस बार भी कर्मचारियों की होली फीकी रह सकती है।
प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जो कर्मचारी वर्षभर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाते हैं, उन्हें ही त्यौहार के समय वेतन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने शासन और विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान की अपील की।
संघ ने यह भी सवाल उठाया कि स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद वेतन जारी करने में देरी क्यों हो रही है। साथ ही एनएचएम कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।
एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. बृज लाल पटेल ने शासन-प्रशासन से लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा तो इसका सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






