नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुनर्वासित युवाओं ने विधानसभा में देखी लोकतंत्र की ताकत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुनर्वासित युवाओं ने विधानसभा में देखी लोकतंत्र की ताकत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – मुख्यधारा में लौटे युवाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की जिम्मेदारी

रायपुर ACGN:- माओवाद की विचारधारा छोड़कर संविधान की राह अपनाने वाले 120 पुनर्वासित युवाओं का दल आज छत्तीसगढ़ विधान सभा पहुंचा, जहां उन्होंने सदन की कार्यवाही को करीब से देखा और जनतांत्रिक व्यवस्था की प्रक्रिया को समझा। यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए बेहद प्रेरणादायी अनुभव रहा।
विधानसभा परिसर में युवाओं की मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हुई। मुख्यमंत्री ने ‘जय जोहार’ कहकर सभी का आत्मीय स्वागत किया और कहा कि पुनर्वास का निर्णय लेने वाले साथियों का राज्य सरकार हृदय से अभिनंदन करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पुनर्वासित युवाओं की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखेगी तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर सदन की कार्यवाही देखना इस बात का प्रमाण है कि बदलाव संभव है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ‘गन’तंत्र छोड़कर गणतंत्र की राह पर लौटने वाले युवाओं का सरकार दिल से स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि संविधान का मार्ग ही शांति, विकास और समृद्धि का रास्ता है और राज्य सरकार कौशल विकास तथा रोजगार के माध्यम से पुनर्वासित युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंत्रिमंडल के कई सदस्यों और विधायकों ने भी युवाओं से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि शासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। 120 सदस्यीय इस दल में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल हैं, जो तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रायपुर पहुंचे हैं और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझ रहे हैं।
पुनर्वासित युवाओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से देखने का यह अवसर उनके लिए नया विश्वास लेकर आया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अब संविधान और कानून के दायरे में रहकर समाज और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now