नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिलाएं समाज की नींव, बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी – सीईओ डॉ. आशुतोष – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिलाएं समाज की नींव, बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी – सीईओ डॉ. आशुतोष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरिया, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्वास्थ्य और महिला बाल विकास की संयुक्त समीक्षा, लापरवाही पर चार सेक्टर सुपरवाइजरों को नोटिस

कोरिया, ACGN:- कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर बैकुंठपुर स्थित जिला पंचायत के मंथन कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों विभागों ने अपनी योजनाओं की प्रगति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की, जिसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिले में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने, शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लक्ष्य आधारित प्रगति, महिलाओं को दिए जाने वाले गर्म भोजन की उपलब्धता, शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था, पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन एंट्री और आकांक्षी ब्लॉक के केपीआईएस पोर्टल में सही प्रविष्टि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाएं समाज का आधार हैं और बच्चे हमारा भविष्य। ऐसे में इनसे जुड़े कार्यों में जरा सी भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के हर प्रसव को संस्थागत बनाया जाए, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। पोषण अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग करने और स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े सभी संकेतकों में सुधार लाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान करने और टीकाकरण कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। साथ ही आकांक्षी ब्लॉक के सभी मानकों को प्राथमिकता से पूरा करने और केपीआईएस पोर्टल पर शत प्रतिशत सही एंट्री सुनिश्चित करने को कहा।
समीक्षा के दौरान पदीय दायित्वों में लापरवाही पाए जाने पर जमगहना सेक्टर सहित जिले की कुल चार सेक्टर सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह के भीतर सुधार नहीं होने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रावटे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, दोनों जनपदों के परियोजना अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला एवं ब्लॉक प्रबंधक तथा सभी सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now