नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भुरकोनी–मोहदा सड़क निर्माण की मांग तेज, जन आंदोलन की तैयारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भुरकोनी–मोहदा सड़क निर्माण की मांग तेज, जन आंदोलन की तैयारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महासमुंद (पिथौरा), छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता संतोष तिवारी

17 पंचायतों के 25 से अधिक गांव कच्चे रास्ते से परेशान, बारिश में हालात बदतर

महासमुंद ACGN:- जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत भुरकोनी से मोहदा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

लगभग 17 पंचायतों के 25 से 30 गांवों के ग्रामीणों को विकासखंड और तहसील मुख्यालय आने-जाने के लिए आज भी कच्चे और जर्जर रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है।


ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के दिनों में कीचड़ से हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें रोजाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। बीमार और बुजुर्ग लोगों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतें आती हैं।


लंबे समय से अनदेखी से नाराज ग्रामीण अब भुरकोनी से मोहदा सड़क निर्माण की मांग को लेकर जन आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करेंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now