नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समृद्ध ओड़िशा की दिशा में दूरदर्शी बजट : भाजपा अध्यक्ष – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समृद्ध ओड़िशा की दिशा में दूरदर्शी बजट : भाजपा अध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रदेश अध्यक्ष ने बजट को बताया लोकाभिमुखी, ऐतिहासिक और विकास की मजबूत आधारशिला

भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने वर्ष 2026-27 के प्रदेश बजट को लोकाभिमुखी, ऐतिहासिक और समृद्धि की दिशा में दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समृद्ध ओड़िशा के निर्माण की मजबूत आधारशिला साबित होगा और राज्य को दीर्घकालिक विकास की नई दिशा देगा।


प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जनहितकारी और क्रांतिकारी बजट प्रस्तुत करने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समुचित प्रावधान किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से तैयार यह बजट ओड़िशा के समग्र विकास को गति देगा। समृद्ध आंगनबाड़ी, आदर्श मंडी, बीवीजी योजना और मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी मिशन जैसी योजनाएं प्रदेश को आधुनिक और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह बजट ग्रामीण विकास, शहरी आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और ओड़िशा को प्रगति की तेज रफ्तार पर आगे बढ़ाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now