बजट सत्र से पहले सियासत गरम, सरकार को घेरने विपक्ष तैयार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
16 फरवरी को सर्वदलीय बैठक, 18 से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र
भुवनेश्वर ACGN:- आगामी 18 फरवरी से ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है और सत्र की शुरुआत से ही सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। विपक्ष ने सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। धान मंडी समस्या, महानदी जल विवाद, मोटरयान प्रदूषण प्रमाण पत्र पीयूसीसी नियम, कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और एसआईआर जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष एकजुट होकर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।
सत्र से पहले राज्य की राजनीति भी काफी सक्रिय हो गई है। हाल के दिनों में बीजू जनता दल के कई जमीनी स्तर के नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं बीजेडी भी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है और संसद से लेकर विधानसभा के बाहर तक लगातार सवाल उठा रही है। दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटी है।
महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं, धान की कम कीमत, बिजली समस्या और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को विपक्ष प्रमुखता से उठाने वाला है। पीयूसीसी नियमों से आम लोगों को हो रही परेशानियां भी चर्चा का केंद्र रहेंगी। कांग्रेस धान मंडी और मनरेगा से जुड़े मामलों को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में है। कोटिया और पोलावरम जैसे अंतरराज्यीय मुद्दे भी सदन में गूंज सकते हैं।
विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो सके, इसके लिए अध्यक्षा सुरमा पाढ़ी ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है। 16 फरवरी को विधानसभा परिसर में उनकी अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सत्र के दौरान आचरण और कार्य संचालन पर चर्चा होगी। इसी दिन कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी अंतिम रणनीति तय की जाएगी।
साफ है कि इस बार का बजट सत्र केवल वित्तीय घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और जन मुद्दों पर तीखी बहस का गवाह बनेगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






