नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खामोश हो गई ओड़िशा की सुरों भरी आवाज़: मशहूर गायक-संगीतकार अभिजीत मजूमदार का निधन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खामोश हो गई ओड़िशा की सुरों भरी आवाज़: मशहूर गायक-संगीतकार अभिजीत मजूमदार का निधन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ओड़िशा भुवनेश्वर

By ACGN 7647 9817119303 948009
ओड़िशा ब्यूरो – स्वामी बिजया नंद जी महाराज
भुवनेश्वर। ओड़िया संगीत जगत के लिए यह दिन गहरे शोक का दिन बन गया, जब मशहूर गायक और संगीतकार अभिजीत मजूमदार का रविवार को एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की। वे 54 वर्ष के थे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अभिजीत मजूमदार को 4 सितंबर 2024 को उच्च रक्तचाप, हाइपोथायरायडिज्म और लीवर से जुड़ी पुरानी बीमारी के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया, जहां लंबे समय तक इलाज चला। स्थिति में आंशिक सुधार के बाद 10 नवंबर को उन्हें मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
एम्स भुवनेश्वर द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि 23 जनवरी को उन्हें अचानक तेज बुखार हो गया। मानक चिकित्सीय प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया गया, लेकिन उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। धीरे-धीरे वे गंभीर सेप्टिक स्थिति में पहुंच गए, जिसमें तमाम इलाज और दवाओं के बावजूद मरीज की हालत संभलना मुश्किल हो जाता है।
अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद तुरंत एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत सीपीआर दिया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया।


अभिजीत मजूमदार ने ओड़िया फिल्म उद्योग को कई सुपरहिट फिल्मों का संगीत दिया और अपनी सुरीली आवाज़ से अनगिनत लोकप्रिय गीतों को अमर बना दिया। ओड़िशा ही नहीं, बल्कि राज्य के बाहर भी उनके चाहने वालों की बड़ी संख्या रही है। उनके निधन से ओड़िया संगीत, सिनेमा और सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, नेता प्रतिपक्ष नबीन पटनायक सहित कई प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।


भाजपा सहयोगी मंच के संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं “हिंदू राष्ट्र महासभा – भारत” की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी श्री बिजया नंद जी महाराज ने भी शोक व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रख्यात गायक और संगीत निर्देशक अभिजीत मजूमदार के निधन की खबर से वे अत्यंत दुखी हैं। उनका जाना ओड़िशा के संगीत, सिनेमा और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि अभिजीत मजूमदार के निधन की खबर सुनकर वे बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। उन्होंने अपनी विशिष्ट संगीत शैली के माध्यम से दशकों तक ओड़िया संगीत प्रेमियों के दिलों में खास स्थान बनाया।
वहीं, नबीन पटनायक ने कहा कि ओड़िया संगीत जगत में अभिजीत मजूमदार का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सुर चले गए, पर यादें और संगीत हमेशा जिंदा रहेंगे।
ओड़िशा की माटी, उसकी संस्कृति और उसके गीतों में अभिजीत मजूमदार की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now