नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के जिला समन्वयक आशुतोष गौरहा सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के जिला समन्वयक आशुतोष गौरहा सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

कोरबा, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रशासनिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने वाले कर्मियों को सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में पदस्थ जिला समन्वयक श्री आशुतोष गौरहा को उनके उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। श्री गौरहा द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक, सटीक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया गया, जिससे आम नागरिकों तक शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की सही जानकारी समय पर पहुँच सकी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से विभिन्न शासकीय अभियानों, कार्यक्रमों, कैंपिंग गतिविधियों एवं प्रशासनिक आयोजनों की त्वरित और प्रभावी कवरेज कर जनसंपर्क के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही अवकाश के दिनों में भी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए समाचार संकलन, कार्यक्रम कवरेज एवं सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से शासन-प्रशासन की गतिविधियों को निरंतर जनमानस तक पहुँचाने का कार्य किया।
उनकी इसी कर्तव्यनिष्ठा, सक्रियता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि श्री टंक राम वर्मा द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में श्री गौरहा के कार्यों की उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सराहना की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now