नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वामी आत्मानंद कॉलेज में SIR–2026 के तहत मतदाता जागरूकता की अनूठी पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वामी आत्मानंद कॉलेज में SIR–2026 के तहत मतदाता जागरूकता की अनूठी पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वाद विवाद पोस्टर नाटक व क्विज से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना का संचार
कोरबा ACGN :- जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं प्राचार्य डॉ एल एन कंवर के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय कोरबा में 15 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक SIR–2026 स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एवं SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रश्नोत्तरी एवं लघु नाटक का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ तार्किक चिंतन रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना रहा।
पोस्टर एवं लघु नाटक के माध्यम से SIR–2026 मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का सशक्त संदेश दिया गया। वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं SIR–2026 आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता को परखने का अवसर मिला।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एल एन कंवर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्वीप कार्यक्रम की प्रभारी डॉ डेजी कुजूर ने विद्यार्थियों को जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में भूमिका निर्मलकर ने पोस्टर प्रतियोगिता में रोहन साहू एवं तानिया सिंह ने निबंध प्रतियोगिता में मोहम्मद शामिन ज़ायेद ने वाद विवाद में मोहम्मद शामिन ज़ायेद एवं रोहन साहू ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री दिव्या पटेल सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी के कुशल नेतृत्व में किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के कैंपस एम्बेसडर चांदनी कौशिल बीएससी अंतिम वर्ष आयुष पटेल बीकॉम तृतीय सेमेस्टर एवं ईएलसी क्लब की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में पूजा सिंह नुपीता सेन यादव शैलेश माहेश्वरी मधु यादव आशिया खान सुदीप्ता कुंडू पूनम साहू सहित महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now