मनरेगा में भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार, वीबी जी रामजी योजना से बदलेगा ग्रामीण भारत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
ग्रामीण श्रमिकों को सम्मान, पारदर्शिता और अधिक रोजगार देने का संकल्प, कोरबा में जिला स्तरीय जन जागरण सम्मेलन आयोजित
कोरबा। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के तहत वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार को समाप्त कर ग्रामीण श्रमिकों के अधिकारों की प्रभावी रक्षा के उद्देश्य से लागू की गई वीबी जी रामजी योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कोरबा में जिला स्तरीय जन जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। टीपी नगर स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ संभाग प्रभारी रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला प्रभारी अनिल केसरवानी, सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत की विशेष उपस्थिति रही।
सभा को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने कहा कि जब ग्राम विकसित होगा तभी राज्य और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत जी रामजी योजना को अधिनियम के रूप में लागू किया है। इस योजना के माध्यम से मनरेगा की खामियों को दूर करते हुए कार्य दिवस बढ़ाए गए हैं, पारदर्शिता लाई गई है और आमजन की भागीदारी को मजबूत किया गया है।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि वीबी जी रामजी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिकों के सम्मान, समय पर मजदूरी और विकास प्रक्रिया में उनकी भागीदारी की ठोस गारंटी देती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जी रामजी योजना एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसे गांव-गांव तक पहुँचाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जोगेश लांबा, नरेंद्र देवांगन, पवन गर्ग, अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया। सम्मेलन के अंत में उपस्थित जनसमूह ने वीबी जी रामजी योजना को जन-जन तक पहुँचाने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और ग्रामीण श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय समाचार नेटवर्क
हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


