नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टीपी नगर गुरुद्वारा में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टीपी नगर गुरुद्वारा में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

कोरबा ACGN :- कोरबा के टीपी नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा परिसर में 40 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत ने की। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य करने और तय समयसीमा में विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गुरुद्वारा परिसर में सीएसआर मद से पेवर ब्लॉक सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। मंत्री देवांगन ने कहा कि यह समाज की बहुप्रतीक्षित मांग थी जो गुरुजी की कृपा से आज पूरी हुई। समाज द्वारा जहां विकास कार्यों की लागत करीब साढ़े 38 लाख रुपये बताई गई थी वहीं किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए सीएसआर मद से पूरे 40 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा के सभी समाजों का आशीर्वाद उन्हें सदैव मिलता रहा है और इसी विश्वास के साथ वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने सिख समाज को त्याग, वीरता और बलिदान की मिसाल बताते हुए समाज के आशीर्वाद के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर संजूदेवी राजपूत ने समाज की मांग पर गुरुद्वारा परिसर स्थित लंगर हाल के जीर्णोद्धार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोरबा के विकास के लिए लगातार विभिन्न मदों से फंड की व्यवस्था कराई जा रही है, जिसके चलते सभी वार्डों में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें सेवा का जो अवसर मिला है, उस पर वे खरा उतरेंगी और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहेंगी।


इस अवसर पर गुरु सिंह सभा प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अमरीक सिंह धंजल ने कहा कि जब लखनलाल देवांगन कोरबा के महापौर थे, तब उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में लंगर हाल की सौगात दी थी और प्रकाश व्यवस्था सहित कई विकास कार्य कराए थे। उन्होंने कहा कि उस समय देवांगन ने समाज से स्पष्ट कहा था कि डिजाइन समाज का होगा और फंड उनका, जिससे समाज की भावना के अनुरूप लंगर हाल का निर्माण हुआ। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को आज भी कोरबा की जनता याद करती है।


कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, पार्षद प्रेमलता बंजारे, युगल कैवर्त, रमाशंकर साहू, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान जतीन्दर सिंह, परविंदर सिंह भाटिया, अमरीक सिंह धंजल, गुरुबेहज सिंह, अमृत सिंह, रघुवीर सिंह, सोनू भाटिया, सुखविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, जसप्रीत कौर, जसवीर कौर सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के नागरिक और शहरवासी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now