कांग्रेस की चाय पे चर्चा बन रही जनसंवाद का मजबूत मंच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
अनिल कुमार चौधरी, जिला ब्यूरो चीफ, गंजाम
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि रंजन पटनायक के नेतृत्व में फिर सक्रिय हो रही कांग्रेस
गंजाम ACGN :- बरहामपुर में कांग्रेस नेता की चाय पे चर्चा कार्यक्रम इन दिनों आम लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। गंजाम जिला कांग्रेस कमेटी (पूर्व) की नव नियुक्त अध्यक्ष रश्मि रंजन पटनायक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को फिर से संगठित करने का प्रयास तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार रह चुकी रश्मि रंजन पटनायक ने भाजपा की मजबूत राजनीतिक स्थिति के बावजूद प्रभावशाली मतों से जीत दर्ज कर केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास और आशीर्वाद से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।
रश्मि रंजन पटनायक पार्टी की निष्क्रियता को समाप्त कर उपेक्षित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं को एकजुट करने में जुटी हुई हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय बापूजी आश्रम में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें ओडिशा प्रभारी केंद्रीय नेताओं को आमंत्रित कर संगठन को नई ऊर्जा दी जा रही है। इन आयोजनों के माध्यम से लंबे समय से हाशिये पर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा रहा है।

वे बरहामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न बैठकों, समितियों और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए जनसंपर्क मजबूत कर रही हैं। पढ़ी-लिखी और युवा नेतृत्वकर्ता रश्मि रंजन पटनायक स्वर्गीय उमा चरण पटनायक और दिबाकर पटनायक के राजनीतिक परिवार से आती हैं और तथ्यों व प्रमाणों के आधार पर मुद्दे उठाकर समाज के हर वर्ग में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

गोपालपुर, छत्रपुर, दिगपहंडी, चिकिटी सहित गंजाम और गजपति जिले के परलाखेमुंडी और मोहना क्षेत्रों तक उनकी सक्रिय पहुंच ने उन्हें कम समय में एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है। चाय पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से वे केंद्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों को पंपलेट और तार्किक संवाद के जरिए लोगों तक पहुंचा रही हैं, जिससे आम जनता में नई उम्मीद जगी है।
कांग्रेस नेतृत्व द्वारा बेरोजगारी, सीमा सुरक्षा, काला धन, गरीबी उन्मूलन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बुजुर्गों को 3000 रुपये पेंशन, दिव्यांगजनों के भत्ते में वृद्धि, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों के कारण रश्मि रंजन पटनायक कम समय में जनता के भरोसेमंद और आकर्षक राजनीतिक चेहरे के रूप में उभर कर सामने आई हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


