नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्टेडियम में हुआ रिहर्सल
बालोद ACGN :- जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वर्गीय सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से शनिवार को अंतिम अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अंतिम अभ्यास में सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया।


अभ्यास के दौरान परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए ताकि 26 जनवरी को समारोह बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक और अजय किशोर लकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने दायित्वों के अनुसार व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now