नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस समारोह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब करेंगे ध्वजारोहण, परेड की लेंगे सलामी
बालोद ACGN :- राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8 बजकर 58 मिनट पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा। ठीक 9 बजे ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 9 बजकर 10 मिनट पर परेड निरीक्षण, 9 बजकर 20 मिनट पर माननीय मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 9 बजकर 35 मिनट पर हर्ष फायर, 9 बजकर 40 मिनट पर गुब्बारा उड़ान, 9 बजकर 45 मिनट पर मार्चपास्ट तथा 9 बजकर 50 मिनट पर परेड एवं प्लाटून कमांडरों से परिचय कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भेंट एवं शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा।
प्रातः 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जबकि 10 बजकर 30 मिनट पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में 11 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रीय धुन तथा 11 बजकर 11 मिनट पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now