विवेकानंद वार्ड में स्वच्छता अभियान की अनोखी पहल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन ने बाल्टियां बांटकर लोगों को किया जागरूक
मुंगेली ACGN :- शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से मुंगेली नगर में लगातार स्वच्छता अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विवेकानंद वार्ड में स्वच्छता अभियान के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां वार्ड की पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन और उनके प्रतिनिधि सत्तू देवांगन द्वारा वार्डवासियों को बाल्टियां वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सत्तू देवांगन ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने की अपील की, ताकि स्वच्छ मुंगेली शहर का सपना साकार हो सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाना और विवेकानंद वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना है।
पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, गली और मोहल्ले की साफ-सफाई का ध्यान रखे तो पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने वार्डवासियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

इस पहल को लेकर वार्डवासियों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए सहयोग का संकल्प लिया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से जागरूकता बढ़ती है और स्वच्छता को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होती है। स्वच्छता अभियान के तहत किए जा रहे इन प्रयासों से विवेकानंद वार्ड स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है और आने वाले समय में मुंगेली शहर को स्वच्छता की मिसाल बनाने की दिशा में यह पहल अहम साबित होगी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र देवांगन, शरद देवांगन, चंदू देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






