नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहीद संदीप टोप्पो को जटगा पुलिस ने किया नमन, स्कूल से गांव तक गूंजा बलिदान का सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शहीद संदीप टोप्पो को जटगा पुलिस ने किया नमन, स्कूल से गांव तक गूंजा बलिदान का सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

हाई स्कूल जटगा में पुष्पांजलि, विद्यार्थियों को सुनाई वीरगाथा, माता-पिता को किया सम्मानित और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का निमंत्रण

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम बनवार निवासी शहीद संदीप टोप्पो की शहादत को स्मरण करते हुए चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में जटगा पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शहीद की प्रारंभिक शिक्षा स्थल हाई स्कूल जटगा में पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को शहीद संदीप टोप्पो की वीरगाथा सुनाई गई और देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा के मूल्यों से प्रेरित किया गया।


इसके पश्चात पुलिस दल शहीद के निवास ग्राम बनवार पहुंचा, जहां उनके वृद्ध माता-पिता को श्रीफल, फूल व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।

शहीद की माता को साड़ी भेंट कर परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। साथ ही वरिष्ठ अधिकारीयों एवं प्रशासन के निर्देशानुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु शहीद के माता-पिता को सादर आमंत्रित किया गया।


इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय है और उनकी प्रेरणा से नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now