नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीएमओ खन्ना ने किया स्वास्थ्य विभागीय वार्षिक कैलेंडर का विमोचन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बीएमओ खन्ना ने किया स्वास्थ्य विभागीय वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – जिले के नवागढ़ ब्लॉक स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ से सौजन्य भेंट मुलाकात की। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ० यशपाल खन्ना द्वारा स्वास्थ्य विभागीय स्थानीय वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस कैलेंडर में वर्ष भर के स्वास्थ्य कार्यक्रमों , महत्वपूर्ण दिवसों और विभागीय छुट्टियों का विवरण शामिल है , जो स्थानीय स्वास्थ्य गतिविधियों के सुचारू संचालन में सहायक होगा। यह कैलेंडर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समय-समय पर होने वाले कार्यक्रमों की याद दिलाने में मदद करेगा , जिससे विभागीय अधिकारियों एवं फील्ड स्तर के कर्मियों को वर्ष भर कार्य निष्पादन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक विजय निर्मलकर , डॉ० राकेश चंद्रा , खण्ड शिक्षा प्रशिक्षण अधिकारी अवनीजा कश्यप , नर्सिंग सिस्टर मंजुला आसना , नवागढ़  ब्लॉक के स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू एवं सहयोगी साथी बहोंरिक पंकज , नंदकुमार बनर्जी , नमिता चंद , नवलकिशोर साहू , योगेश तिवारी , पुष्पेंद्र साहू  ,महेंद्र साहू , लखन साहू , राजेंद्र साहू , भीम साहू , लकेश्वरी राठौर , समिता वैभव नंद , रंजिता भारद्वाज , जीतेश राठौर , शत्रुहन कंवर सहित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now