सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सरस्वती पूजन के साथ 40 नन्हे बच्चों का मंत्रोच्चार के बीच हुआ विद्यारंभ संस्कार
कोरबा ACGN:- सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती का विधिवत पूजन कर तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के नन्हे बच्चों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में कुल 40 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया, जिसे भारतीय संस्कृति के सोलह संस्कारों में एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। यह संस्कार बच्चों के औपचारिक शिक्षा जीवन की शुरुआत और संस्कारमय व्यक्तित्व निर्माण का प्रतीक माना जाता है।

सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ कार्यक्रम आचार्य श्री गणपत शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में हसदेव शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यवस्थापक श्री भीष्मदेव सिंह, कोषाध्यक्ष श्री मेहुल फड़तड़े, जिला समन्वयक श्री दीपक सोनी, जिला प्रतिनिधि श्री अर्जुन सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद स्वर्णकार, पूर्व व्याख्याता श्री चंदूलाल राठौर, पूर्व छात्र श्री राजू सोनी, श्री आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर के मार्गदर्शन में कक्षा प्रथम से द्वादश तक के समस्त आचार्य एवं भैया-बहन कार्यक्रम में सहभागी बने। विद्यारंभ संस्कार के दौरान नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के साथ हवन में भाग लिया। विद्यालय की ओर से बच्चों को कापी, पेंसिल एवं रबर प्रदान किए गए, जिनमें बच्चों ने माताओं की सहायता से सरस्वती मंत्र लिखकर अपने शिक्षा जीवन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा अभिभावकों ने इस संस्कारमय आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































