नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ में सुशासन पर सवाल: FIR के लिए थाने के बाहर धरने पर बैठे तहसीलदार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ में सुशासन पर सवाल: FIR के लिए थाने के बाहर धरने पर बैठे तहसीलदार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सारंगढ़–बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर के गनमैन पर बेटे से मारपीट का आरोप, कान का पर्दा फटने की बात—पुलिस पर FIR दर्ज न करने का आरोप

छत्तीसगढ़ में सुशासन के दावों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ न्याय की गुहार लगाते हुए एक तहसीलदार को ही थाने के बाहर धरना देना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों के अनुसार, कोरबा–दीपका में पदस्थ तहसीलदार भगत सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले की सिटी कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे हैं।


आरोप है कि कलेक्टर के गनमैन ने तहसीलदार के बेटे को थप्पड़ मारा, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। परिजनों का कहना है कि घटना गंभीर होने के बावजूद पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही, जिससे आहत होकर तहसीलदार भगत ने धरने का रास्ता अपनाया और अब आमरण अनशन पर बैठने की बात कही है।
मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जब एक जिम्मेदार अधिकारी को अपनी ही शिकायत पर FIR दर्ज कराने के लिए सड़क पर बैठना पड़े, तो आम नागरिकों की न्याय तक पहुंच पर स्वाभाविक रूप से सवाल उठते हैं। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है और लोग निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। मामला संवेदनशील होने के कारण उच्चस्तरीय जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now