नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसआईआर के तहत डीएसपीएम ताप विद्युत गृह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एसआईआर के तहत डीएसपीएम ताप विद्युत गृह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सीनियर क्लब में अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान के महत्व से कराया गया अवगत

कोरबा – ACGN :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व के सीनियर क्लब में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिनांक 23 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग रहे जबकि अपर कलेक्टर ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, मुख्य अभियंता उत्पादन संजीव कंसल तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। संयंत्र प्रमुख संजीव कंसल ने स्वागत उद्बोधन में एसआईआर अभियान की आवश्यकता और मतदाता की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर नागरिक का मतदान अत्यंत आवश्यक है।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी और पात्र नागरिकों से नाम जोड़ने व त्रुटि सुधार की अपील की। मुख्य अतिथि दिनेश कुमार नाग ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई और निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त मुख्य अभियंता संचालन एवं संधारण सुनील सरना ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सह मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम का लाभ उठाया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now