रजत जयंती पर ऊर्जा संरक्षण को लेकर राज्यभर में होंगे विविध आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
30 जनवरी से 6 फरवरी तक 660 विद्युत कार्यालयों और स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर – ACGN :- छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025–26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा को लेकर राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 30 जनवरी से 6 फरवरी तक प्रदेशभर के 660 विद्युत कार्यालयों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ आम नागरिकों को ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित किया जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवं पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने इस अभियान में आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अतिरिक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश के आठ क्षेत्रीय मुख्यालयों को इस आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अपने-अपने वृत्त, उपसंभागीय कार्यालयों और वितरण केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित करेंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा 612 स्थानों पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार के लिए विशेष रथ चलाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा 48 स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, भाषण, चित्रकला, क्विज, नाटक और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनका उद्देश्य रचनात्मक माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रतिभागी अपनी रचनाओं में ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अथवा विद्युत सुरक्षा में से किसी एक विषय का चयन कर सहभागिता कर सकेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस रचनात्मक अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ऊर्जा बचत और विद्युत सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






