वसंत पंचमी पर डॉ. एल. एन. कंवर ने स्वामी आत्मानंद कॉलेज में प्राचार्य का संभाला पदभार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर अतिरिक्त प्रभार के साथ आहरण संवितरण अधिकार भी सौंपा गया
कोरबा – ACGN :- आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग रायपुर से प्राप्त आदेश के परिपालन में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर डॉ. एल. एन. कंवर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय कोरबा में प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। वर्तमान में डॉ. कंवर पदोन्नत प्राध्यापक राजनीति विज्ञान के रूप में शासकीय ई.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में पदस्थ हैं।
महाविद्यालय के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार एवं आहरण संवितरण अधिकारी का दायित्व भी सौंपा गया है। पदभार ग्रहण के प्रथम दिन महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेज़ी कुजूर एवं कार्यालय प्रभारी एस. के. निर्मलकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्य डॉ. कंवर का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के पश्चात डॉ. कंवर ने महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत औपचारिक परिचय के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

डॉ. कंवर ने छात्रों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में दिव्या पटेल सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, पूजा सिंह सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र, नुपीता सेन यादव अतिथि व्याख्याता कंप्यूटर साइंस, शैलेश माहेश्वरी अतिथि व्याख्याता वाणिज्य, मधु यादव अतिथि व्याख्याता अर्थशास्त्र, आशिया खान अतिथि व्याख्याता वाणिज्य, सुदीप्ता कुंडू अतिथि व्याख्याता भूगोल, पूनम साहू अतिथि व्याख्याता भौतिकी सहित कर्मचारी एस. के. निर्मलकर, कमला मानिकपुरी एवं गुलाब उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए प्राचार्य को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






