एसटीएलएल डायरेक्टर विपिन मलिक के जन्मदिन पर कार्यालय में उल्लास, कवि प्रभाकर शुक्ला ने कविता के साथ दी शुभकामनाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
दीपका स्थित एसटीएलएल कार्यालय में आत्मीय माहौल में मनाया गया जन्मदिन, सहयोगियों ने दी बधाई
कोरबा ACGN :- दीपका एसटीएलएल (STLL) के डायरेक्टर विपिन मलिक का जन्मदिन दीपका स्थित एसटीएलएल कार्यालय में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कवि प्रभाकर शुक्ला ने अपनी सृजनात्मक कविता के माध्यम से विपिन मलिक को जन्मदिन की बधाई दी। कविता में उनके नेतृत्व, सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण को प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया गया। कवि प्रभाकर शुक्ला द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर दी गई शुभकामनाओं को विपिन मलिक ने भावुकता के साथ स्वीकार किया।
विपिन मलिक ने कविता की प्रशंसा करते हुए कहा कि साहित्य और रचनात्मकता कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने इस आत्मीय आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसटीएलएल कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






