नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर सभी योजनाओं को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर सभी योजनाओं को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर ने अधिकारियों को हर घर तक शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने और कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने को कहा

बालोद ACGN:- जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कलेक्टर ने रेट्रोफिटिंग, एकल ग्राम योजना और समूह जल प्रदाय योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और विकासखंडवार समीक्षा कर उन क्षेत्रों की पहचान की जहां कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन समूह जल प्रदाय योजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और पाइपलाइन व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखी जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि जिन गांवों में कार्य पूरा हो चुका है वहां नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करें और ग्रीष्म ऋतु से पहले अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now