नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती का निर्देश दिया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती का निर्देश दिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के माध्यम से फरवरी तक विज्ञापन जारी कर समयबद्ध तरीके से पूरी करने के दिए आदेश

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाए और फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो सके।
साथ ही बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा–2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी, ताकि पिछले वर्षों में उत्तीर्ण युवाओं को भी शासकीय सेवा में आने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जाएंगे।

प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now