नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

यातायात नियमों का पालन जीवन सुरक्षा की पहली शर्त, छात्रों ने शपथ ग्रहण कर लिया संकल्प

मुंगेली | ACGN :-जिले के कलेक्टर श्री कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में आज 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारी मोहन उपाध्याय ने छात्रों को स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बिना हेलमेट वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, या लाल बत्ती पार करना अत्यंत खतरनाक है। उन्होंने छात्रों को याद दिलाया कि आप घर के मुखिया हैं और आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष लगभग ढाई लाख लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा देते हैं। घर में मुखिया की अनुपस्थिति से परिवार की स्थिति गंभीर हो जाती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वाहन की गति नियंत्रित रखें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तेज गति से वाहन न चलाएं। अधिक रफ्तार के कारण वाहन नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है और इससे युवाओं की मौत होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रतिदिन 4-5 युवाओं की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होती है, जो परिवार और समाज के लिए अत्यंत घातक है।
इस अवसर पर प्राचार्य ए.डी. अंचल ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ ग्रहण कराया और उन्हें हर परिस्थिति में नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय योजना सेवा योजना (एनएसएस) के छात्रों ने यातायात नियमों पर निबंध प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रीति साहू द्वितीय रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में रितेश कुमार प्रथम तथा विमल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवन की अहमियत समझाना और यातायात नियमों का पालन जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य बनाना था।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now