नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निजी अस्पताल का औचक निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निजी अस्पताल का औचक निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश

मुंगेली | ACGN :- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने लोरमी स्थित साहू हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम अधिनियम 2013 के तहत किया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के महिला एवं पुरुष वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, दवा भंडारण कक्ष सहित अन्य प्रमुख विभागों का गहन अवलोकन किया गया। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति, नर्सिंग स्टाफ, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से जांच की गई।
डॉ. शीला साहा ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार के दौरान सभी आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहें और अस्पताल में शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा, पंजीयन संबंधी दस्तावेजों और आवश्यक संसाधनों की भी जांच की गई।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की नियमित जांच जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ठाकुर और आयुष्मान भारत के जिला परियोजना समन्वयक श्री अखिलेश कौशिक सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now