नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुंगेली में भव्य स्वागत के साथ पहुँची ‘मशाल गौरव रथ यात्रा’

मुंगेली | ACGN :- भारतीय खेल प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए युवाओं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 14 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा में आयोजित कार्यक्रम में ‘मशाल गौरव रथ यात्रा’ का स्वागत भव्य तरीके से किया गया।


इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पॉल ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्यभर में मशाल गौरव रथ यात्रा निकाली जा रही है, जो विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए जनता को खेलों के प्रति जागरूक कर रही है।


कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मशाल गौरव रथ एवं ‘मोर वीर (शुभंकर)’ का सम्मान किया गया और खिलाड़ियों से परिचय कराया गया।

इस यात्रा के माध्यम से स्थानीय युवाओं को खेलों में भागीदारी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now